Loading...
अभी-अभी:

गाडरवाराः गोली लगने से 21 वर्षीया युवती की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

image

Sep 20, 2019

जश शर्मा - बंदूक से गोली चलने की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। एक 21 वर्षीया नवविवाहिता महिला की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना चीचली थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम ढुरसुरा की है। जहां गत रात्रि 1 बजे के करीबन गोली चलने की आवाज आई। घरवालों ने देखा तो बिस्तर पर खून से लथपथ महिला पड़ी थी। जिसके सर पर  गोली के निशान देखकर घरवाले सदमे में आ गए। चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव वाले एकत्रित हो गए तथा 100 डायल को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए गाडावारा अस्पताल भेजा गया। जहां पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंपा गया।

पति कर रहा था शादी के बाद से ही परेशान, परिजनों ने जताई हत्या की शंका

बताया जा रहा है कि मृतक महिला रानी पति करण यादव, उम्र 21 वर्ष की शादी इसी वर्ष 20 अप्रैल को करण यादव निवासी ग्राम रायपुर जिला होशंगाबाद के साथ हुई थी। कुछ महीने बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। जिसके चलते मृतक महिला अपने मायके में पिता जगदीश यादव के पास 10 महीने से रह रही थी। अक्सर आए दिन मृतक का पति फोन करके लाने के लिए कहता था तथा उठा कर ले जाने की धमकी भी देता था। मृतक का पति आए दिन महिला को परेशान करता था। जिसके चलते महिला जाने के लिए मना करती थी। बार-बार घर पर फोन लगाता था, जिससे महिला काफी परेशान भी रहती थी। परिजनों का कहना है कि एक दिन पहले भी फोन आया था। घटना की जानकारी लगते ही एसपी गुरु करण सिंह एसडीओ पी सीताराम यादव गाडरवारा, चीचली थाना प्रभारी सहित पुलिस बल जांच में जुटा है। फिलहाल मामला जो भी हो हत्या का मामला दर्ज कर मामला पुलिस ने जांच में लिया है।