Loading...
अभी-अभी:

कोरियाः नगर पालिक निगम चिरमिरी में महापौर व सभापति के चुनाव को लेकर घमासान जारी, कौन होगा महापौर..

image

Jan 6, 2020

दिनेश कुमार द्विवेदी - कोरिया जिले के नगर पालिक निगम चिरमिरी में आज होने वाले महापौर व सभापति के चुनाव को लेकर घमासान जारी है। हालांकि कांग्रेस के पास बहुमत है लेकिन उसके बावजूद जिस तरह से चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस के सभी पार्षदों को शहर से बाहर ले जाया गया है। उसे लेकर कई तरह के सवाल उठ खड़े हुए हैं। आज जब नगर निगम में महापौर व सभापति का चुनाव होना है, सभी पार्षद अचानक मनेन्द्रगढ़ के निजी होटल हंसदेव इन में देखे गए हैं।

सप्ताह भर के अज्ञात वास के बाद कांग्रेस पार्षद चिरमिरी के लिए रवाना

आपको बता दें कि चिरमिरी में नगर निगम में 40 वार्डों में चुनाव हुआ, जिसमें कांग्रेस 24 वार्डों में विजयी रही। चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस के सभी पार्षदों को गोपनीय तरीके से बाहर ले जाया गया और देर रात सभी पार्षद स्पेशल बस से मनेन्द्रगढ़ पहुंचे। आज सुबह सभी पार्षदों ने अग्रसेन भवन में एक साथ नाश्ता किया और यहीं से बस में बैठकर चिरमिरी के लिए रवाना हो गए। ऐसे में बड़ा सवाल ये उठता है कि आखिर बहुमत होने के बाद कांग्रेस के पार्षदों को 1 सप्ताह के अज्ञातवास में क्यों रखा गया। क्या कांग्रेस को अपने पार्षदों पर भरोसा नहीं है। फिलहाल चिरमिरी में जहां विधायक डॉ विनय जयसवाल की पत्नी कंचन जयसवाल का नाम महापौर के लिए आगे है, वहीं कांग्रेस नेत्री बबीता सिंह भी पूरी तरह से महापौर पद के लिए जोर आजमाइश कर रही हैं। ऐसे में अब देखना यह होगा कि पर्यवेक्षक द्वारा किस पार्षद का नाम महापौर के लिए प्रस्तावित किया जाता है और उसके बाद कैसी स्थिति बनती है।