Loading...
अभी-अभी:

कोंडागांवः सड़क चौड़ीकरण और सुधार कार्य के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-30 कुछ घंटों के लिए बंद

image

Nov 26, 2019

राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में पड़ने वाले बस्तर के प्रवेश द्वार केशकाल घाट में मंगलवार को सुबह 10.30 बजे से 5 घंटो के लिए यातायात थम जाएगा। बारीश के दिनों में केशकाल घाट में भूस्खलन होने से कुछ बड़े बड़े पत्थर सड़क पर आ गए थे। जिसके चलते यातायात प्रभावित हो रहा था। उन पत्थरों को ब्लास्टिंग से उड़ाया जाना है। इसके साथ ही चौड़ीकरण का कार्य भी अपने पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार चलता रहेगा।

भूस्खलन में सड़कों पर चले आये बड़े पत्थरों को किया जायेगा ब्लास्ट

राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित करने एनएच के नियमानुसार कार्रवाई करते हुए घाट का आवागमन एक निर्धारित समयावधि तक बंद किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के द्वारा 26 तारीख को ब्लास्ट कर पत्थर हटाने का काम किया जाएगा। जिसके चलते नेशनल हाइवे-30 को केशकाल घाट में सुबह 10:30 से 3 बजे तक पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। नेशनल हाइवे-30 केसकाल बस्तर की लाइफ लाइन है जिसमें रोज़ाना हजारों गाड़िया गुजरती हैं।