Loading...
अभी-अभी:

सड़क निर्माण सुरक्षा में लगे जवानों पर नक्सलियों ने किए 11 आईडी ब्लास्ट!

image

Mar 27, 2018

कोंडासावली में सड़क निर्माण सुरक्षा पर निकले जवानों पर पहले से ही घात लगाए बैठे नक्सलियों ने एक के बाद एक लगातार 11 आईडी ब्लास्ट कर दिये। जिसमे सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए वही घायल जवानों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। ब्लास्ट के बाद पुलिस और नक्सलियों की जमकर मुठभेड़ भी हुई। तकरीबन एक घण्टे तक चली इस मुठभेड़ में पुलिस को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल की ओर भाग निकले वही दंतेवाड़ा एस पी कमलोचन कश्यप ने एक नक्सली को ढेर करने व कई के घायल होने का दावा भी किया है। 

बता दे कि कोंडासावली से जगरगुंडा तक सड़क निर्माण का काम चल रहा है। रोज की तरह ही भारी संख्या में सड़क निर्माण सुरक्षा पर पार्टी निकली थी। वहीं घने जंगल का आड़ ले कर और पहाडो पर माओवादी पहले से ही एंबुश लगाये बैठे हुए थे। sp कमलोचन कश्यप के मुताबिक हर 2 से तीन मीटर की दूरी पर नक्सलियों ने एक के बाद एक आईडी प्लांट कर रखी थी। जैसे ही जवान वहाँ पहुचे नक्सलियों ने एक के बाद एक लगातार 11 आईडी ब्लास्ट कर दी। वही  सीआरपीएफ के दो जवान ब्लास्ट की चपेट में आ गये। 

ब्लास्ट के बाद नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। वही जवानों ने अपनी सूझ बूझ से मोर्चा संभाला और नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। लगभग एक घण्टे तक चली इस मुठभेड़ के बाद पुलिस के जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल का सहारा ले कर भागने में सफल हो गए। वही sp कमलोचन कश्यप ने एक माओवादी के मारे जाने और कई नक्सलियों के घायल होने का दावा भी किया है। घटना के तुरंत बाद sp कमलोचन कश्यप, सीआरपीएफ डीआईजी डी एन लाल भी घटना स्थल पर पहुंचे। और मुठभेड़ के बाद घटना स्थल की सर्चिंग की गई। सर्चिंग के दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए लगभग आधा दर्जन से अधिक आईडी को जवानों ने निष्क्रिय किया है। 

घटना स्थल की सर्चिंग के बाद AK 47 , इंसास  जैसे बड़े हथियारों के गोलियों के खोखे,  मिले है। इलाके में  जिस तरह से माओवादियो ने डेढ़ दर्जन से अधिक आईडी बिछा रखी थी जिसे देख यह अनुमान लगाया जा सकता है कि सुकमा में हुए बुर्कापाल हमला जैसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में नक्सली थे। जिनके मंशुबो को जवानों ने नाकाम कर दिया।