Loading...
अभी-अभी:

रायपुरः उत्तरी हवा से प्रदेश में बढ़ी ठंड, 48 घंटों में गरज के साथ बारिश और ओले की संभावना

image

Jan 10, 2020

उत्तरी हवाओं के कहर ने प्रदेश को जकड़ना पुन: एक बार शुरू कर दिया है। उत्तरी हवा से प्रदेश में ठंड बढ़ी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिलासपुर,पेंड्रा और अम्बिकापुर में शीतलहर की स्थिति निर्मित हो गई है। न्यूनतम तापमान पेंड्रा और सरगुजा संभाग में दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सीजन में सर्वाधिक बार पश्चिमी विक्षोभ का असर होता है।

दक्षिण छत्तीसगढ़ में अभी स्थिति सामान्य है अन्य क्षेत्रों में कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है। मध्य क्षेत्रों की बात करें तो सर्वाधिक ठंड दुर्ग जिले में पड़ रही है। उत्तरी इलाकों में मौसम विभाग ने ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 48 घंटों में गरज चमक के साथ बारिश और ओले भी गिर सकते हैं। प्रदेश के कई इलाकों में मामूली बारिश के आसार भी व्यक्त किया है।