Loading...
अभी-अभी:

बिलासपुरः मधुमेह के मरीज़ों के लिए खुशखबरी, बेहतर इलाज के लिए खुला अर्पण शुगर क्लिनिक

image

May 20, 2019

शैलेन्द्र पाठक- गलत खानपान और आहार के चलते आये दिन मधुमेह के मरीज़ों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। यूं तो मधुमेह के इलाज के लिए हर अस्पताल में सुविधा उपलब्ध है। तब भी मरीजों की संख्या इतनी अधिक है कि लोग लंबी कतारों में खड़े रहते हैं। कई कई दिन चक्कर काटते हैं अस्पतालों के। कभी डॉक्टर नहीं और है भी तो सही इलाज नहीं। इन्ही सब परेशानियों से लोगों को निजात दिलाने के लिए बिलासपुर के कुदुदंड इलाके में अर्पण शुगर क्लिनिक खोला गया है।

शुगर के खास इलाज की सुविधा के साथ हाइपोथाइराइड बीमारी का भी बेहतर इलाज

अर्पण शुगर क्लिनिक का उद्घाटन जगद्गुरु घनश्यामाचार्य ने किया। डाक्टर यशवंत दुबे  और डॉक्टर स्वाति दुबे ने संयुक्त रूप इस शुगर क्लिनिक खोला है। इस अस्पताल में शुगर के खास इलाज की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। साथ ही हाइपोथाइराइड बीमारी का भी बेहतर इलाज यहां किया जायेगा। पूर्व से ही डॉक्टर यशवंत दुबे शुगर स्पेश्लिस्ट के नाम से जाने जाते हैं। मरीजों के बेहतर इलाज के लिए अर्पण शुगर अस्पताल पहले सरकंडा इलाके में था, जो अब नेहरू चौक के पास कुदुदंड इलाके में आ गया है।

जगदगुरु ने कहा बिना तपस्या के कुछ नहीं मिलता

डॉक्टर यशवंत दुबे ने बताया कि शुगर के इलाज करने के साथ-साथ और ज्यादा सुविधा के साथ नई जगह स्थानांतरित करने के बाद इलाज के लिए आधुनिक मशीन भी लगाया गया है। अर्पण अस्पताल का उद्घाटन करते हुये जगद्गुरु घनश्यामाचार्य ने कहा कि आज की जीवन शैली और मिलावट के कारण लोग शुगर के मरीज बन रहे हैं। ऐसे में उनके शिष्य ने इस अस्पताल को जनकल्याण के लिए खोला है। यहां वो लोगों का बेहतर इलाज करे, यही शुभ कामना है। जगदगुरु घनश्यमाचार्य ने प्रधानमंत्री मोदी का उदाहरण देते हुये कहा कि बिना तपस्या के कुछ नहीं मिलता। स्वार्थ छोड़ कर तपस्या करने वालों की इच्छा हमेशा पूरी होती है।