Loading...
अभी-अभी:

नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस विधायक ने खोला मोर्चा

image

Jun 6, 2018

दुर्ग नगर निगम में भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस विधायक अरुण वोरा व नेता प्रतिपक्ष लिखन साहू के नेतृत्व में पार्षद दल ने सत्ता पक्ष और निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया वहीं पार्षदों ने नगर निगम के सामने अपना प्रदर्शन करते हुए निगम प्रशासन को चेतावनी दी और कहा कि सत्ता पक्ष के साथ मिलकर अधिकारी भ्रष्टाचार में डूबे हुए है।

जिसका खामियाजा शहर की जनता को उठाना पड़ रहा है सरकार की हर योजना में निगम की कमीशनखोरी इस कदर हावी है कि करोड़ो की लागत से तैयार होने वाले निर्माण कार्य एक ही बारिश में ढह जाते है वही इन सबके बावजूद निगम के कानों में जूं तक नही रेंगते ।

शहर विधायक अरुण वोरा की माने तो प्रदेश में भ्रष्टाचार इतना व्याप्त है कि मुख्यमंत्री तक को कहना पड़ता है कि नेता एक साल तक कमीशन लेना बंद कर दे पर दुर्ग निगम की भाजपा सरकार महापौर और एमआईसी मेंबर अधिकारियो पर दबाव बनाकर कमीशन की मांग करते है जिससे अधिकारी जनता के लिए बनाई गयी सरकार की हर योजना में पैसो की मांग करते है जनता त्रस्त हो चुकी है और आने वाले दिनों में इसका जवाब जरूर देगी।