Loading...
अभी-अभी:

रायगढ़ महिला संघ के द्वारा 8वां वार्षिक महाधिवेशन का आयोजन

image

Feb 18, 2019

भूपेन्द्र सिंह- रायगढ़ महिला संघ के द्वारा 8वां वार्षिक महाधिवेशन का आयोजन मिनी स्टेडियम रायगढ़ में दीप प्रज्वलित कर किया गया  इस अवसर पर पुलवामा में शहीद हुए भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि भी दी गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा लघु उद्योग के अंतर्गत आचार, पापड़, पर्स, बैग की बिक्री के लिए लगे स्टाल

आयोजन में रायगढ़ की सभी महिला स्व सहायता समूह ने भाग लिया। इस महाअधिवेशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, गायन और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर आधारित नुक्कड़ नाटक भी किया गया। आयोजन में स्वयं सहायता समूह के द्वारा बनाए गए आचार, पापड़, पर्स, बैग का प्रचार-प्रसार और बिक्री के लिए स्टाल लगाए गए थे। आयोजन स्थल पर छोटे-छोटे चाय-नास्ता की दुकान महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा खोला गया था। रायगढ़ महिला संघ के द्वारा 8वां वार्षिक महाधिवेशन में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का समापन मुख्य रूप से लैलूंगा विधायक चक्रधर सिदार जनपद, पंचायत सीईओ चंदन संजय त्रिपाठी, सहायक परियोजना अधिकारी वीरेंद्र सिंह राय, सरोज महापात्रा, सुजीत कुमार की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।