Loading...
अभी-अभी:

1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू, समितियों में नहीं पहुंच रहे किसान

image

Dec 1, 2019

राम कुमार यादव : प्रदेश में जहा 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होती थी तो इस वर्ष 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू कर दी गई है। 15 दिन लेट से शुरू हुई खरीदी के बावजूद समितियों में किसान धान बेचने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसान भी सरकार के द्वारा किए गए वादे 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य का इंतजार कर रहे है।

खरीदी के आज पहले दिन अंबिकापुर के सरगवा सहकारी समिति केंद्र में केवल दो किसान धान बेचने के लिए पहुंचे समितियों में किसानों के कम आने पर समिति प्रबंधक  भी मान रहे हैं कि इस वर्ष किसानों ने पहले दिन बहुत ही कम संख्या में पहुंचकर धान विक्रय किया है। उनका मानना है कि किसान भी 25 सौ रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य का इंतजार कर रहे हैं। जिसपर भाजपा ने धान खरीदी केंद्र समिति के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और किसानों को प्रदेश सरकार के द्वारा ठगे जाने का आरोप लगाया। अब देखना होगा कि सरकार किस दर पर किसानों से धान खरीदी करती है या फिर किसान हर बार की तरह इस बार भी ठगे जाएंगे।