Loading...
अभी-अभी:

राजधानी में धान खरीदी केंद्र बंद, किसानों की बढ़ी परेशानी

image

Feb 7, 2020

ओम शर्मा : एक दिन की बारिश से राजधानी के धान खरीदी केंद्रों का बुरा हाल हो गया है। मिट्टी गीला होने के कारण समितियों में धान की खरीदी बंद कर दी गई है। समितियों में पानी भरने के कारण किसान धान नहीं बेच पा रहे हैं, उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पहले से खरीदे गए धान को सुरक्षित बचा लिया गया है, जिससे धान गीला नहीं हुआ है। 

जमीन सूखने में लगेगा समय
जानकारी के अनुसार रायपुर के दतरेंगा, भाठागांव, बोरिया, टाटीबंध और सेजबहार स्थित मंडियों में जमीन गीली होने के कारण तौलाई बंद कर दी गई है। सहकारी समितियों में भारी अव्यवस्था से किसान परेशान है। दो सालों से जमीन के पक्कीकरण की मांग हो रही है, लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं हुई है। धान खरीदी 15 फरवरी तक ही होना है। मौसम ठीक होने के बाद ही जमीन के सूखने की संभावना है। जमीन सूखने में चार से पांच दिन तक का समय लग सकता है। 

धान खरीदी केंद्र के कर्मचारियों के मुताबिक
दतरेंगा स्थित धान खरीदी केंद्र के कर्मचारियों का कहना है कि खराब मौसम के कारण अभी धान खरीदी बंद हो गया है। पानी भर गया है जिससे तौलने में दिक्कत हो रही है। जमीन को सूखने में समय लगेगा इसलिए तीन चार दिन बाद धान खरीदी फिर शुरू हो पाएगी। जिस हिसाब से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उस हिसाब से अगर जमीन की पक्की की व्यवस्था हो जाये तो अच्छा रहेगा।