Loading...
अभी-अभी:

रायगढ़ः सड़क की मांग लेकर नगर निवासियों ने किया नगर निगम आयुक्त का घेराव

image

Aug 3, 2019

भूपेन्द्र सिंह- नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 42 के निवासियों ने मोहल्ले में सड़क को लेकर निगम कार्यालय का घेराव कर दिया। उनका कहना है कि हमारे मोहल्ले में सड़क नहीं है जिसके कारण बरसात के सीजन में लोगों को बहुत परेशानी हो रही है यहां तक कि बच्चे भी स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। रायगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 42 में सड़क का बुरा हाल है। कई स्थानों पर सड़क ब्लॉक हो चुका है। जिसके कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।

निवासियों का आरोप कि ज्ञापन देने के बावजूद निगम प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा

वार्ड के निवासियों का कहना है कि यही हाल पूरे बरसात के सीजन में रहता है। जिसके लिए उनके द्वारा नगर निगम में दर्जनों बार ज्ञापन सौंपा गया। लेकिन आज तक निगम प्रशासन ध्यान नहीं दिया। सिर्फ नारों में ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का काम चल रहा है। हकीकत में ऐसी स्थिति नहीं है। हमारी बच्चियां हर साल 4 महीने तक बरसात के सीजन में स्कूल नहीं जा पाती। फिर भी निगम प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। इस बात को लेकर वार्ड के निवासियों ने निगम में हल्ला बोला और उनकी मांग पूरी होने तक निगम में धरना देने की बात कही। वहीं नगर निगम रायगढ़ के नव पदस्थ निगम आयुक्त का कहना है कि उपायुक्त नगर निगम को मौके पर भेजा जा रहा है। स्थिति का आंकलन कर तत्काल वार्ड वासियों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।