Loading...
अभी-अभी:

सूरजपुरः राजनैतिक गलियारों की सरगर्मियां हुईं तेज़

image

Mar 26, 2019

दिलशाद अहमद- सरगुजा लोकसभा सीट में भाजपा कांग्रेस के उम्मिदवारों के मैदान में उतरने के साथ ही अब राजनैतिक गलियारों की सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। भाजपा कांग्रेस दोनों ही दल एक दूसरे की कमियां और अपने अपने विकास कार्यो को लेकर आरोप प्रत्यारोप के साथ जनसंपर्क मे जुट गई है।

अपनी अपनी छवि सुधारने की कोशिश जारी

सरगुजा लोकसभा सीट में इस बार सूरजपुर जिले में माहौल बहुत गर्म है। इसका कारण है प्रेमनगर विधानसभा से भाजपा कांग्रेस के दोनों ही प्रत्याशी का मैदान में होना। दरअसल सरगुजा लोकसभा के आदिवासी सीट से कांग्रेस ने जहां साफ सुथरे सरल स्वभाव के व क्षेत्र के तीन बार सांसद व चार बार विधायक रह चुके खेलसाय सिंह हैं। तो वहीं भाजपा से तेज़ तर्रार और पार्टी में कद्दावर नेता के रुप में पहचाने जाने वाली प्रेमनगर कि पूर्व विधायक रेणुका सिंह हैं। ऐसे में भाजपा कांग्रेस दोनों दल अपने अपने प्रत्याशियों की छवि के साथ पार्टी के विकास कार्यो को जनता के बीच भुनाने की कोशिश में जुटी हुई है। भाजपा के पदाधिकारी कांग्रेस पर नेताओं की कमी मढ़ते हुए अपने उम्मीदवार को सर्वश्रेष्ठ बता रहे हैं और मोदी सरकार के विकास कार्यो का दमखम भर रही है।

अपने अपने विकास कार्यो के बखान पर लगी पार्टियां

आदिवासी बाहुल्य सरगुजा लोकसभा सीट में आदिवासी नेताओं की कमी नहीं है। ऐसे में कांग्रेस के उम्मीदवार खेलसाय सिंह को राजनीति के अनुभवी खिलाड़ी के रुप में देख रही है। दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी खेलसाय सिंह भी विधानसभा चुनाव के परिणाम के आधार पर लोकसभा चुनाव में भी जनता पर भरोसा जता रहे हैं। वहीं कांग्रेस के पदाधिकारी भाजपा पर गुटबाजी और नेताओं के बगावती सुर पर जमकर बरस रहे हैं। बहरहाल भाजपा और कांग्रेस के अपने अपने विकास कार्यो के बखान और दावे सरगुजा के पहुंचविहिन और ज़मीन समस्याओं से जुझ रहे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में कितना कारगर साबित होती है यह तो चुनाव ही बताएगा।