Loading...
अभी-अभी:

पत्रकारों से राजनैतिक पार्टियों का बुरा सुलूकः झलाए लोकसभा प्रभारी चंदन यादव

image

Feb 18, 2019

लोकेश साहू- छत्तीसगढ़ में पत्रकारों से राजनैतिक पार्टियों का आचरण दिन ब दिन खराब होता नजर आ रहा है। चाहे बीजेपी प्रदेश प्रभारी अनिल जैन द्वारा प्रेस वार्ता से पत्रकारों को बाहर जाने कि बात हो या कुछ समय पूर्व राजधानी में ही एक पत्रकार पर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मारपीट झुमा झटकी की। लगातार पत्रकारों से राजनैतिक पार्टियों की नोकझोंक चल रही है। ताजा मामला धमतरी जिले का है। जहां इस बार कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व महासमुंद लोकसभा प्रभारी चंदन यादव द्वारा प्रेस वार्ता से पत्रकारों को  वार्ता से बाहर चले जाने कहा गया। दरअसल रविवार को धमतरी कांग्रेस भवन में आयोजित जिला कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई थी। जहां कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व महासमुंद लोकसभा  प्रभारी चंदन यादव आगामी लोकसभा की तैयारी पर बैठक लेने के बाद  प्रेस वार्ता ले रहे थे।

प्रभारी को लोकसभा में कितने विधानसभा आते हैं इसका भी पता नहीं

प्रेस वार्ता के दौरान जिले के वरिष्ठ पत्रकार ने जब प्रभारी महोदय से यह जवाब जानना चाहा कि जिस  लोकसभा के वो प्रभारी हैं, उस लोकसभा में कितने विधानसभा आते हैं। बस क्या था प्रभारी महोदय इस सवाल पर तो पहले झलाये। फिर खुद को संभालते हुये  जैसे तैसे अगल बगल से नाम सुनते सुनाते महोदय ने  विधानसभा के नाम  गिनाए। पर इस मर्तबा भी उन्होंने कांकेर लोकसभा के अन्दर आने वाली विधानसभा को महासमुंद लोकसभा में शामिल कर दिया। वहीं मीडिया द्वारा उन्हें अपने प्रभार की सीट पर सही जानकारी नहीं होने की बात पर बाहर चले जाने तक कह दिया। जिससे कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक का मीडिया कर्मियों द्वारा बहिष्कार किया गया है। लगतार पत्रकारों से राजनैतिक पार्टियों के आचरण से जिले के पत्रकारों में रोष व्याप्त है।