Loading...
अभी-अभी:

तिरंगे का अपमान, पुलिस ने किया मामला दर्ज

image

Oct 20, 2016

चाचौड़ा। जिले में तिरंगे का अपमान करने का मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन मुख्यालय में हड़कंप मच गया। एक तरफ जहाँ जेल प्रशासन मामले से पल्ला झाड़ रहा है वहीं पुलिस अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं। दरअसल, जेल परिसर के बाहर एक राहगीर को 10 से अधिक तिरंगे झंंडे कपड़े की बंद पोटली में नाली में पड़े मिले। उसने तिरंगों को थाने में जमा करा दिया। राहगीर ने इस मामले में जेल प्रशासन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले में जांच में जुट गई है।