Loading...
अभी-अभी:

रायपुर:महानदी के मुख्य नहर पर बना पुल लोगो के लिए खतरे का सबब

image

Apr 28, 2018

अभनपुर तहसील के ग्राम थनौद के समीप रायपुर से चम्पारण मुख्य मार्ग पर जल संसाधन विभाग द्वारा महानदी मुख्य नहर पर बने पुल लोगो के लिए खतरे का सबब बनता ही जा रहा है वर्षो पुराना बना यह पुल जर्जर हो चूका है साथ-साथ पुल में बने रेलिंग दोनों ओर की टूटी हुई है।

विभाग द्वारा इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है चार वर्ष पूर्व इस पुल से रात्रि को चम्पारण से रायपुर की ओर रेत ले जा रहे ट्रक ड्राइवर सहित नहर में गिरा था जिससे मौके में ही ट्रक ड्राईवर की मौत हो गई थी।

आपको बता दें की यह पुल से लगातार लोगो का आना जाना लगा रहता है चंपारण क्षेत्र का पर्यटन स्थल है जहा अक्सर लोगो का आना जाना लगा रहता है इस ओर विभाग के अधिकारियो द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है जब मौके पर कोई अनहोनी घटना हो जाने पर आंसू पोछने आ जाया करते है।

यह पुल लोगो के लिए हर समय मौत की ओर ले जाने वाला पुल बन गया है दूर से नहर का अंदाज नही हो पाता कहिं भी रेडियम से सांकेतिक चिन्ह भी विभाग द्वारा नही लगाया है और पुल में रेलीग आधी बची हुई है।

आने जाने वालो में रात को गाडियों के लाइट से अंदाज नही हो पता इस नहर का जिससे अक्सर यहाँ पर अनहोनी दुर्घटना होने की सम्भावना बनी रहती है अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू ने भी माना की यह पुल आने-जाने वालो के लिए खतरा है कहि भी सांकेतिक बोर्ड भी नही लगा होने के कारण सड़क के मोड़ और नहर पर बने पुल का अंदाजा नही हो पाता जो लोगो के लिए खतरा बना हुआ है मिडिया द्वारा इस पर लगातार खबर दिखाए जाने के बावजूद भी सम्बन्धित अधिकारिय उदासीन है और ध्यान नही दिया जा रहा है इसे विभाग की लापरवाही ही माना जायेगा।