Loading...
अभी-अभी:

राजनांदगांव : पुलिस की महिला प्रकोष्ठ विंग के द्वारा कार्यशाला का आयोजन, पुलिस अधिकारियों को दी गई कानूनी जानकारियां

image

Dec 11, 2019

मनोज मिश्रेकर : राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय में महिलाओं के कानूनी अधिकारों के प्रति जानकारी देने के लिए पुलिस की महिला प्रकोष्ठ विंग के द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कानूनी जानकारियां पुलिस अधिकारियों को दी गई। 

कानूनी सहायता विषय को लेकर आज कार्यशाला का आयोजन
नालसा कानूनी जागरूकता और सेवाएं के तहत आज राजनंदगांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध व निवारण अधिनियम 2013 के तहत महिलाओं व बच्चों को प्रदत कानूनी सहायता विषय को लेकर आज कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों को बताया गया कि कानून में महिलाओं और बच्चों के लिए क्या विशेष प्रावधान किए गए हैं। वही किसी मामले की रिपोर्ट करने महिला अगर थाने पहुंचती है तो उसके साथ किस तरह का व्यवहार हो और किस तरह से बातचीत कर जानकारी इकठ्ठी की जाए यह अभी इस कार्यशाला में सिखाया गया। इस अवसर पर राजनांदगांव के डीआईजी रतनलाल डांगी ने कहा कि महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध के बीच इस तरह के कार्यशाला से काफी कुछ त्वरित कानूनी सहायता पीड़ित महिलाओं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। 

महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराध
समाज में महिलाओं के साथ तेजी से अपराध बढ़ता जा रहा है, वहीं बच्चों के अधिकारों का भी हनन हो रहा है। ऐसे में इस कार्यशाला के माध्यम से कानूनी अधिकारों को पीड़ितों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। वहीं महिला एवं बाल सशक्तिकरण को बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने भी संबोधित करते हुए पुलिस अधिकारियों को महिला और बच्चों के प्रति उनके मौलिक अधिकारों के लिए बनाए गए कानूनी जानकारी से अवगत कराया। कार्यशाला के दौरान डीआईजी रतनलाल डांगी, एसपी बीएस ध्रूव, एडिशनल एसपी यूबीएस चौहान, सुरेशा चौबे, गोरखनाथ बघेल, सहित सभी थानों के टीआई और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।