Loading...
अभी-अभी:

मुंगेलीः CAA के समर्थन में नागरिक जागरण मंच के द्वारा निकाली गई विशाल जनजागरण रैली

image

Jan 11, 2020

रोहित कश्यप – मुंगेली में भाजपा सांसद अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में, नागरिक जागरण मंच के द्वारा रेस्टहाउस मैदान से विशाल जनजागरण रैली निकाली गई एवं सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नागरिकों ने 300 फीट की तिरंगा ले कर नगर भ्रमण किया। सभा में सांसद अरुण साव ने कहा कि जो हिन्दू सिख, जैन, पारसी, बौद्ध और ईसाई 31 दिसंबर 2014 तक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से पीड़ित होकर भारत आये हैं, वे सभी अब भारत के नागरिक होंगे। यह कानून मुस्लिमों के खिलाफ नहीं है। जिन 6 समुदायों को इस कानून में नागरिकता लेने की सहुलियत दी गयी है, उसके अलावा भी पूरे विश्व में रह रहे हर समुदाय के लोगों के लिए पुराने नागरिकता कानून इंडियन सिटीजनशिप एक्ट 1955 के तहत नागरिकता लेने का अधिकार यथावत रखा गया है व उसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

रैली में विभिन्न धर्मों के लोग हुये शामिल

सांसद अरुण साव ने आगे कहा कि वो दिन चले गए, जब मुसलमानों का इस्तेमाल होता था। अब उन्हें भड़काना बंद करे व देश का हर मुसलमान देश हित के कानून में साथ खड़ा है। सीएए के समर्थन में है और यहाँ पूरी तरह सुरक्षित है। नागरिकता कानून उनका कोई अधिकार नहीं लेता। विपक्षी दल गलत तरह से भ्रम ना फैलाएं। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में अब लंबे समय से अन्याय का दंश झेल रहे लोगों को न्याय प्राप्त हुआ है। इस तरह से ऐतिहासिक भूल का सुधार हुआ है। बता दे कि रैली में आम नागरिक से लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भाजपा, युवा मोर्चा, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, धर्म सेना सहित कई संगठन विभिन्न धर्मों के लोग शामिल थे।