Loading...
अभी-अभी:

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा भारतीय उद्योग परिसंघ के पदाधिकारियों से की चर्चा

image

Apr 9, 2020

रायपुरः वाणिज्यिक कर एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस से भारतीय उद्योग परिसंघ के पदाधिकारियों से चर्चा की। वीडियो कॉन्फ्रेंस में उन्होंने लॉक-डाउन के दौरान उद्योगों की स्थिति और आर्थिक गतिविधियों की जानकारी ली। मंत्री सिंहदेव ने पदाधिकारियों को कोविड-19 से निपटने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे उपायों की जानकारी दी। उन्होंने आने वाले समय में इसके असर पर भी चर्चा की।

लोगों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही

मंत्री सिंहदेव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्वारेंटाइन सेंटर्स और होम-क्वारेंटाइन में रह रहे लोगों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। सीआईआई के पदाधिकारियों ने राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 के संक्रमण को रोकने एवं इसकी रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों की सराहना की। उन्होंने लॉक-डाउन का पालन सुनिश्चित कराने और कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण के लिए शासन-प्रशासन की तत्परता की भी प्रशंसा की। उन्होंने सीआईआई द्वारा सहयोग का आश्वासन भी दिया।