Loading...
अभी-अभी:

राजनांदगांवः छात्राओं ने कलेक्टर को अंग्रेजी के साथ हिंदी मीडियम की कक्षा संचालित करने की अर्जी

image

Jul 10, 2019

मनोज मिश्ररेकर- राजनांदगांव जिले के डोगरगांव शासकीय स्कूल के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी माध्यम के साथ हिंदी मीडियम की पढ़ाई करने की अर्जी कलेक्टर से लगाई हैं। कक्षा छठवीं से अंग्रेजी माध्यम की शालाएं संचालित करने यहां राज्य शासक से निर्देश प्राप्त हुआ है। पहली से पाचवीं तक हिंदी मीडियम में पढ़ने से इन्हें अंग्रेजी मीडिया में पढ़ने में कठिनाई हो रही है।

शासन के आदेशानुसार डोगरगांव शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला में एक नए शिक्षा सत्र में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही है। यहां बच्चे का स्टैंथ बढ़ाने के लिए आसपास स्कूल में पांचवी उतीर्ण छात्राओं को कक्षा छठवीं में एडमिशन दे दिया गया है। लेकिन यहां बच्चियां अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई नहीं कर पा रही है। इस बात को लेकर डोगरगांव शासकीय विद्यालय की बालिका बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर अंग्रेजी के साथ हिंदी मीडियम की कक्षा संचालित करने की अर्जी लगाई है।

शिक्षा के नाम पर शिक्षा विभाग बना प्रयोगशाला

बालिकाओं का कहना है कि पूर्व में उन्होंने कक्षा पहली से पांचवीं तक पढ़ाई हिंदी मीडियम से की है और कक्षा छठवीं से सभी विषय अंग्रेजी माध्यम होने से उन्हें पढ़ने में कठिनाई आ रही है। इधर प्रबंधन का कहना है कि यदि आपको हिंदी मीडियम पढ़ना है तो बालक स्कूल में एडमिशन ले लीजिए, लेकिन बालक स्कूल दूर होने से बालिकाएं उस स्कूल में जाने में असमर्थ हैं। अपर कलेक्टर एस एन मोटवानी ने कहा कि शासन द्वारा कन्या स्कूल को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई के लिए अपग्रेशन किया गया है। उन्होंने इसके लिए उचित कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश किया है। बहरहाल शिक्षा विभाग शिक्षा के नाम पर प्रयोगशाला बनकर रह गया है। जिसका खामियाजा यहां के बच्चों को उठाना पड रहा हैं।