Loading...
अभी-अभी:

बरेली : पति बना जल्लाद, पत्नी की बेरहमी से की पिटाई, महिला सिविल अस्पताल में भर्ती

image

Jul 10, 2019

मधुर राय : अपने ही पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को मजबूर हुई पीड़ित महिला। बता दें कि बरेली थाने में पति संजय शर्मा के खिलाफ पत्नी अपने बेटे और परिजनों के साथ शिकायत करने पहुंची। बरेली पुलिस ने महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा है वहां महिला का इलाज जारी है। 

रायसेन जिले के बरेली थाना क्षेत्र के ग्राम मांगरोल में रहने वाले संजय शर्मा की शादी 18 वर्ष पूर्व हुई थी, जिसके तीन बच्चों में एक बेटा 2 बेटी हैं इन बच्चों की माँ को उसका पति संजय शर्मा काफी दिनों से परेशान कर रहा था। हमेशा महिला के साथ मारपीट करता रहता था। आज भी अपनी पत्नी के साथ बुरे तरीके से मारपीट की। महिला को सुईया चुभोई एवं उसके बाल तक काटे और अपनी पत्नी को मोमबत्ती से जलाया। जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी।

गौरतलब है कि महिला अपने बेटे और परिजनों के साथ बरेली थाना पहुंची जहां से उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बरेली  पुलिस भी इस बर्बरता पर हैरान है। हालांकि पुलिस ने पति संजय शर्मा पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस दल रवाना भी कर दिया है।