Loading...
अभी-अभी:

दुर्गः नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में सांसद विजय बघेल की समर्थन रैली

image

Dec 31, 2019

चंद्रकांत दैवांगन - देश में नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में आज सांसद विजय बघेल ने रैली कर सड़कों पर उतरते नजर आए। उनके साथ ही कई संगठन भी समर्थन में शामिल हुए।  गौरतलब है कि बीते दिन सांसद बघेल ने लोगों से इस कानून के समर्थन में आने की अपील की थी। माना जा रहा है कि जिस तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई में संविधान बचाओ यात्रा की थी, उसका जवाब सांसद विजय बघेल ने जनसमर्थन यात्रा कर जवाब दिया है। सांसद की इस रैली सैकड़ों की संख्या में आम जनता व सामाजिक व छात्र संगठन शामिल हुए। उन्होंने इस कानून का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री को बधाई देते दिखे व कानून के समर्थन में नारे लगाते नजर आए।

विपक्ष भ्रम की स्थिति पैदा कर देश में अराजक माहौल बना रही

जनसमर्थन यात्रा दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम से शुरू होकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। जहां पर सांसद ने अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। सांसद बघेल ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों में इस कानून को लेकर विपक्ष भ्रम की स्थिति पैदा कर देश में अराजक माहौल पैदा कर रहा है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री भी संघीय व्यवस्था को खराब करने का काम कर रहे हैं। जिस संविधान की शपथ लेकर मुख्यमंत्री बने है अब उस संविधान में सहमति से बने कानून का ही विरोध कर रहे हैं। NRC और NPR अभी आया भी नहीं और उसके लिए बेवजह माहौल बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कानून को लेकर कुछ देश विरोधी ताकते लगातार देश में माहौल खराब कर रही हैं तो कांग्रेस के लोग ऐसी ताकतों के पीछे का चेहरा बन रही हैं।