Loading...
अभी-अभी:

सूरजपुर लिपिक कर्मचारी संघ 2 सूत्रीय मांगो को लेकर बैठे धरने पर

image

Sep 15, 2018

दिलशाद अहमद : सूरजपुर लिपिक कर्मचारी संघ अपनी 2 सूत्रीय मांगो को लेकर रैली निकालकर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से वार्तालाप विफल होने के बाद से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है और हड़ताल के 8वें दिन शुक्रवार को लिपिक संघ ने अपनी आंदोलन में तेजी लाते हुए प्रदर्शन किया पिछले इनका कहना है की पिछले 37 सालों से विसंगति चल रही है। जिसके चलते उन्हीं के कई साथियों को ज्यादा वेतन मिल रहा है और कई साथियों को कम लिपिक इशी वेतन विसंगति को दूर करने पिछले 10 सालों से प्रशासन से अपील कर रहा है। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

कर्मचारी सात सितंबर से अनिश्चितकालिन हड़ताल पर बैठे हैं। लिपिक वर्ग वेतन विसंगति  दो सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। जिससे सरकारी कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह् से ठप्प पड़ा है औऱ लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर सभी कार्यालयों के लगभग लिपिक वर्गीय कर्मचारी हड़ताल पर है। निर्वाचन सहित दूसरे सभी काम प्रभावित हो रहे हैं। वही अभी हड़ताल खत्म होने के आसार भी नही दिख रहे है। मांग पूरी नही होने पर भुख हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे है और सरकार से दो दो हाथ करने की तैयारी में भी है ।