Loading...
अभी-अभी:

Raipur/इंडियन इस्पात फैक्ट्री में भयानक हादसा, गरम लोहा गिरने से 13 मजदूर झुलसे

image

Jul 8, 2020

सुप्रिया पांडे : राँवभाठा स्थित इंडियन इस्पात फैक्ट्री में मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में क्रेन से गरम लोहा गिरने से 13 मजदूर झुलस गए हैं। बता दें कि, इस हादसे में 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके बाद सभी घायल मजदूरों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं मामूली रूप से झुलसे मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल खमतराई थाना पुलिस ने मामले में दोषी क्रेन संचालक और फैक्ट्री के मैनेजर तथा मालिक के खिलाफ लापरवाही के लिए अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

घटना के बाद मौके पर मची अफरा तफरी
बता दें कि करीब 35 फीट की ऊंचाई वाली छत पूरी तरह से उखड़ गई और फैक्ट्री की दीवारें ध्वस्त हो गई थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी भी मच गई थी। क्रेन के जरिए गरम लोहे को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाया जा रहा था तभी क्रेन के लोहे की रस्सी के टूटने के बाद यह हादसा हो गया।

तीन मजदूरों की हालत गंभीर
हादसे के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों ने ही घायलों को बाहर निकाला और सभी को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लापरवाही बरतने के लिए फैक्ट्री संचालक सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अभी तीन मजदूरों की हालत गंभीर है बाकी सभी घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।