Loading...
अभी-अभी:

Politics/सांवेर विधानसभा में अब तक करीब 1000 से ज्यादा कांग्रेसियों ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में हुए शामिल

image

Jul 8, 2020

दीपिका अग्रवाल : इंदौर की सांवेर विधानसभा में लगातार कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। आज भी 60 से ज्यादा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है। इन कार्यकर्ताओं में कई पूर्व सरपंच और उप सरपंच हैं, जो अब तक कांग्रेस में थे। लेकिन अब तुलसी सिलावट के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो चुके हैं। 

अब तक 1000 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल
इन सदस्यों को मंत्री तुलसी सिलावट, जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता ने सदस्यता ग्रहण करवाई। सांवेर विधानसभा में अब तक करीब 1000 से ज्यादा कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पार्टी से हुआ मोहभंग
भाजपा के पदाधिकारियों का कहना है कि एक वक्त ऐसा आएगा कि सांवेर कांग्रेस मुक्त विधानसभा बन जाएगी क्योंकि जो छल कपट उनके साथ हुआ है, इससे कार्यकर्ताओं का कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है और वे भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।