Loading...
अभी-अभी:

शहर की संस्था पाजिटिव हेल्थ जोन करेगी एक अद्भुत कार्निवाल का आयोजन, निशुल्क चैकअप का भी आयोजन

image

Sep 11, 2018

हेमंत शर्मा - किसी एक बिमारी की बजाए सम्पूर्ण स्वास्थ्य पर ध्यान केन्द्रित करते हुए शहर की संस्था पाजिटिव हेल्थ जोन एक अद्भुत कार्निवाल का आयोजन करने जा रहा है 13 से 17 सितम्बर तक चलने वाले इस सम्पूर्ण हालिस्टिक हेल्थ कार्निवाल का लक्ष्य 5000 से भी अधिक लोगो को जोड़ने का है।

यह पुरे राज्य में अपनी तरह का सबसे बड़ा हेल्थ कार्निवाल होगा जिसके साथ गिनीज वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड के तहत लांगेस्ट स्पीच मैराथन बाय टीम ऑफ़ टू दो लोगो कि टीम गणेश विनायक आई हॉस्पिटल एवं पाजिटिव हेल्थ जोन डॉ अजय शेष  द्वारा सबसे लम्बे स्पीच मैराथन के लिए प्रयास किया जायेगा।

इसके साथ ही 5 दिन और 5 रातो के लिए निरंतर मेरी सेहत मेरी जिम्मेदारी थीम पर सजावट, मनोरंजन तथा गतिविधियों कस दौर जारी रहेगा और इस कार्निवाल का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह करेंगे इन पञ्च दिनों तक निशुल्क हेल्थ चैकअप शिविर का भी आयोजन होगा 13 सितम्बर से शुरू होने वाले स्वास्थ्य विषय पर पञ्च दिन और रात लंबा लगातार चलने वाला कार्यक्रम शहर के निरंजन दस धर्मशाला में आयोजित होगा।