Loading...
अभी-अभी:

चलती बस से कूदा जेल ले जाया जा रहा आरोपी, पकड़ा पुलिस आरक्षक ने

image

Feb 23, 2019

रमेश सिन्हा- सिंघोडा पुलिस ने एक दिन पहले 7 लाख रुपए के गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। दूसरा आरोपी फरार होने में सफल हुआ था। पकड़े गए आरोपी रमाकांत रजवाड़े पिता इतवारी रजवाड़े (30) ग्राम पनकी थाना औरंगा जिला कोरबा छत्तीसगढ़ को कल सराईपाली कोर्ट में पेश किया गया था। जहां उसे जिला जेल भेजने का आदेश दिया गया। इसके बाद सिंघोडा थाना से दो आरक्षक लकेश्वर ध्रुव और प्रदीप पाढी मेट्रो बस से आरोपी को जिला जेल ला रहे थे। इसी दौरान सोनासिल्ली के पास चलती बस से आरोपी रमाकांत छलांग लगाकर कूद गया, लेकिन उनके साथ मौजूद सिपाही हार नहीं माने और वे भी बस से छलांग लगा दिए।

सिपाहियों की मुस्तैदी से आरोपी को फिर से किया गया गिरफ्तार

आरोपी को पकड़ने की कोशिश में पुलिस आरश्रक ने भी तुरंत ही चलती बस से छलांग लगा दी थी। हालांकि इस छलांग में सिपाही लकेश्वर बुरी तरह घायल हो गया और उसके पैर में मोच भी आ गया। फिर भी आरोपी के पीछे दौड़ते हुए दोनों सिपाहियों ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के फरार होने की सूचना जैसे ही पुलिस विभाग को मिली, विभाग में हडकम्प मच गया। मगर सिपाहियों की मुस्तैदी से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके पर पहुंच कर, पिथौरा पुलिस ने आरोपी को अपनी कसट्डी में ले लिया है। घायल आरक्षक पिथौरा के स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पूरे मामले की जांच पिथौरा पुलिस कर रही है।