Loading...
अभी-अभी:

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया नवनिर्मित स्कूल भवन संस्कृति ग्लोबल का लोकार्पण

image

Feb 23, 2019

विजय नीमा - बड़नगर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मुख्य अतिथि कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन एवं नर्मदा विकास मंत्री मध्य प्रदेश शासन  सुरेंद्र सिंह  हनी  बघेल  कार्यक्रम के विशेष अतिथि संत अन्ना महाराज क्षेत्रीय विधायक मुरली मोरवाल घटिया विधानसभा के विधायक रामलाल मालवीय पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह सिसोदिया सुरेंद्र सिंह सिसोदिया के मुख्य अतिथि में द संस्कृति ग्लोबल स्कूल के नवनिर्मित भवन उद्घाटन में सम्मिलित हुए कार्यक्रम में सभी अतिथियों का संस्था द्वारा स्वागत किया गया कार्यक्रम में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम  की शुरुआत की गई।

कारीगरों का किया गया सम्मान

इस अवसर पर द संस्कृति ग्लोबल स्कूल के भवन निर्माण करने वाले सभी कारीगरों का सम्मान किया गया अतिथियों द्वारा साथ ही  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा  फीता काटकर  नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया  और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि बड़नगर क्षेत्र के बच्चों को संस्कृति ग्लोबल स्कूल प्रारंभ होने से बड़े शहरों के समान शिक्षा बड़नगर में प्राप्त हो सकेगी।

पूर्ण रूप से सुधार का किया दावा

बता दें की द संस्कृति ग्लोबल स्कूल बड़नगर और पूर्व मालवा क्षेत्र में अपना एक अलग स्थान बनाएगा मुझे पूरी उम्मीद है और उन्होंने मध्यप्रदेश में सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने की बात भी कही साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार मध्यप्रदेश में शिक्षा के स्तर को पूर्ण रूप से सुधार लाने का दावा किया कार्यक्रम का आभार डॉक्टर नरेंद्र सिंह राजावत ने माना।