Loading...
अभी-अभी:

खाद्य विभाग की लापरवाही से किसान परेशान, अपनी ही धान वापस पाने के लिए लगा रहा विभाग के चक्कर

image

Jan 12, 2019

रोहित कश्यप - मुंगेली में खाद्य विभाग के लापरवाह अधिकारियों की वजह से एक किसान अपने ही धान को वापस पाने के लिए महीनों से विभागों के  चक्कर लगाने  को मजबूर है इस किसान का कसूर सिर्फ इतना है कि यह धान खरीदी केंद्र में धान बेचने गया था मगर बांटे गए टोकन रद्द हो जाने की वजह से इस किसान के धान को ही लावारिश समझ कर जप्त कर लिया गया।

पूरा मामला मुंगेली जिले के लालाकापा धान खरीदी केंद्र का है  जहां  करीब एक माह पूर्व प्रकाश चंदेल नामक किसान अपने  को बेचने के लिए केंद्र पहुंचा था जाम उसे टोकन भी बांटे गए मगर किसी कारणवश समिति के अधिकारियों के द्वारा टोकन को रद्द कर  दिया गया जिससे वह अपने धान को  केंद्र से घर वापस ले जा रहा था तभी फूड विभाग के अधिकारी  वहां आ धमके और  किसान के धान को लावारिश समझ कर जब्त  लिया। किसान अपने धान को वापस पाने के लिए धान खरीदी केंद्र से लेकर विभाग के अधिकारियों का चक्कर लगा रहा  हैं मगर अभी तक आश्वाशन के अलावा कुछ नही हुआ

वहीं पीड़ित  किसान ने कलेक्टर से भी इस मामले में गुहार लगाई है मगर अभी तक इस परेशान किसान  को न्याय नही मिला है किसान ने आरोप लगाया है कि बिचौलिए बेख़ौप अपने धान को केंद्रों में खपा रहे है मगर अधिकारी ऐसे लोगो पर कार्यवाही करने की बजाय किसानों को परेशान कर रहे है वहीं विभाग जिम्मेदार अधिकारी भी अब  इस मामले में नजर आ रहे है।