Loading...
अभी-अभी:

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में तखतपुर पहुंचे बल ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निकाला फ्लैग मार्च

image

Nov 17, 2018

अभिषेक सेमर - छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए तखतपुर पहुंचे बल ने स्थानीय पुलिस बल के साथ विधानसभा क्षेत्र के गांवों और नगर में  फ्लैग मार्च किया। भारत तिब्बत सीमा पुलिस के 50 जवानों  ने  बिलासपुर पुलिस के तखतपुर थाना क्षेत्र के  बल के साथ मिलकर बेलसरी, मोढ़े, नगोई, ढनढन दैजा, बीजा, बेलपान, धूमा सोनबंधा, जुनापारा,चोरहा के क्षेत्रो में सघन फ्लैग मार्च किया शाम में तखतपुर नगर में भी पैदल फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगो के मन मे इस बात को मजबूत करना है कि वे सुरक्षित है जनता की सुरक्षा के लिए फ़ोर्स है और वे निर्भीक और निश्चिंत होकर लोकतंत्र के उत्सव  में अपना वोट दे सकते है। साथ ही असामाजिक तत्वों को भी संदेश है कि उनके लिए भी बल तैनात है कुछ गड़बड़ी की तो पछताना पड़ेगा फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगो के मन मे शांति और सुरक्ष की भावना को बढ़ाना होता है यह जानकारी तखतपुर थाना प्रभारी  शरदचंद्रा ने दी है।