Loading...
अभी-अभी:

यह सरकार किसान और आम जनताओं की सरकार है : लखमा

image

Jul 15, 2019

टी.एल. सिन्हा : मगरलोड छत्तीसगढ़ शासन की उद्योग आबकारी वाणिज्यकर व जिला के प्रभारी मन्त्री कवासी लखमा ने विकासखंड मगरलोड की ग्राम करेली बड़ी में खाद गोदाम भवन का लोकार्पण किया। ग्राम पंचायत कुंडेल में विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। ग्राम पंचायत अरौद में गौठान का निरीक्षण कर बरगद पेड के नीचे आमजनताओ की चौपाल लगाई और जनता से रूबरू हुआ गौठान की ठीक नहीं बनने की शिकायत पर आर ई एस  एसडीओ बीआर पाल को फटकार लगाई एवं ठीक करने की हिदायत दी।

विश्व आदिवासी कार्यक्रम की चर्चा पर लिया भाग
मगरलोड सद्भावना भवन में विश्व आदिवासी कार्यक्रम की चर्चा पर भाग लिया एवं सर्व आदिवासी बंधुओं को संबोधित किया। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार किसानों और जनताओं की सरकार हैं यहां जनताओं के पैसे का सदुपयोग बना किया जा रहा है। गौ माताओं को सेवा कर गौ धन विकसित करने के लिए नरवा गरवा घुरवा बारी गांव गांव में निर्माण कराया जा रहे हैं। 

भाजपा ने जनता के पैसों को बर्बाद करने का किया काम
15 साल से भाजपा शासनकाल में सिर्फ जनताओं की पैसों को बर्बाद करने का काम किया है अब जनता समझने लगी है किसानों का कर्जा माफी के साथ 25 सौ रुपया धान का किवंटल करने वाला पूरे हिंदुस्तान में छत्तीसगढ़ राज्य है। जिससे किसानो के चेहरे में खुशी है और किसानों के हित के लिए जनता के हित के लिए यह सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को हरसंभव दूर करने कलेक्टर एसपी जिला पंचायत सीईओ को निर्देश दिया। इस कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए। सिहावा विधानसभा क्षेत्र के विधायक का डॉ. लक्ष्मी धूम ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के सम्मान के लिए हरेली तीजा पर्व पर छुट्टी  दिया है और गांव गांव में कौशल विकास कार्यक्रम कराया जा रहा है।