Loading...
अभी-अभी:

कोटाः पूर्व विधायक स्वर्गीय बलराम सिंह ठाकुर को दी गई श्रद्धांजलि

image

May 6, 2019

डब्बू ठाकुर- तखतपुर के पूर्व विधायक और बिलासपुर में दो बार महापौर तथा सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया मंदिर ट्रस्ट के आजीवन अध्यक्ष रह चुके ठाकुर बलराम सिंह के निधन पर रविवार को मां महामाया मंदिर ट्रस्ट रतनपुर के द्वारा मंदिर परिसर के भागवत मंच में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें रतनपुर के लोगों के साथ महामाया मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी, ट्रस्टी, सदस्यों और नगर के पत्रकारों ने मिलकर श्रद्धांजलि दी।

ठाकुर बलराम सिंह लंबे समय से चल रहे थे बीमार

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि तखतपुर के पूर्व विधायक और बिलासपुर में दो बार महापौर के साथ सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया मंदिर ट्रस्ट रतनपुर के आजीवन अध्यक्ष रह चुके ठाकुर बलराम सिंह का निधन मंगलवार की सुबह अपोलो में हो गया था, जो कि लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिनकी याद में शोक सभा का आयोजन सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया मंदिर ट्रस्ट रतनपुर के द्वारा महामाया मंदिर परिसर के भागवत मंच में सुबह 10:30 बजे किया गया। जहां पर नगर के लोगों के साथ ट्रस्ट के पदाधिकारी, ट्रस्टी, सदस्य, कर्मचारियों के साथ नगर के पत्रकार भी उपस्थित रहे। इस आयोजन में उन्होंने ठाकुर बलराम सिंह को इस शोक सभा के आयोजन में श्रद्धांजलि दी।

महामाया मंदिर ट्रस्ट का विकास और कृषि की उन्नति में ठाकुर बलराम सिंह का हाथ रहा

आयोजित इस शोक सभा में सभी ने पूर्व विधायक के कार्यकाल और उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यो के बारे में बताया। विशेषकर उन्होंने महामाया मंदिर ट्रस्ट का विकास और कृषि की उन्नति को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में किशन तंबोली, आनंद जायसवाल, भगवान आश्रय जयसवाल, भूप चंद शुक्ला, मैनेजिंग ट्रस्टी सुनील सोंथालिया, सतीश शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजय जयसवाल ने संबोधित किया। सभी ने उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली को याद किया और उन्हें क्षेत्र ही नहीं राज्य के एक सशक्त नेता निरूपित किया। साथ ही उनके आदर्शो पर आगे चलने की प्रेरणा मिलने की बात कही। बताया जाता है कि उनके कार्यकाल में विद्यालय, अस्पताल, धर्मशाला प्रारंभ हुआ। उनके दुखद निधन पर सभी ने शोक व्यक्त किया।

मां महामाया मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष के साथ बड़ी संख्या में नगर के लोग उपस्थित

इस अवसर पर मां महामाया मंदिर ट्रस्ट के बृजमोहन अग्रवाल कार्यकारी अध्यक्ष, सतीश शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनराखन जायसवाल उपाध्यक्ष, सुनील सोंथालिया मैनेजिंग ट्रस्टी, भगवान आश्रय जायसवाल कोषाध्यक्ष, कीमती लाल जुनेजा, मनोहर चंदेल, संतोष शुक्ला, संजू चंदेल ट्रस्टी, मोती चंद जायसवाल वरिष्ठ सदस्य के साथ नगर के आनंद जायसवाल, भूपचंद शुक्ला, दामोदर सिंह क्षत्रिय, किशन तंबोली, संजय जयसवाल, बाल कृष्ण मिश्रा, सुखदेव कश्यप, शिवम सिंह राजपूत, संजय सोनी, यूनुस मेमन, विजय दानीकर, मनोज यादव, छेदी भोसले, सुभाष अग्रवाल, केआर कौशिक, शंकर पटेल, तिलक राम देवांगन, नित्यानंद अग्रवाल के साथ बड़ी संख्या में नगर के लोग उपस्थित रहे।