Loading...
अभी-अभी:

दो कर्मी आपस में भिड़े, सिर पर राड से किये वार

image

Feb 21, 2019

मनोज कुमार यादव- कोरबा, कुसमुंडा में बीजीआर कंपनी के दो कर्मी आधी रात के बाद आपस में भिड़ गए। एक कर्मचारी ने अपने साथी के सीने में सवार होकर उसके सिर पर राड से ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर अवस्था में घायल को एक निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। आरोपी हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी शराब के नशे में धुत

बताया जाता है कि बुधवार की रात मूलतः मध्य प्रदेश का रहने वाला रोहित केंवट जब सोया हुआ था, तो उसका एक अन्य साथी आधी रात को उठा और रोहित के सीने में सवार होकर उसके सिर पर अनेक वार कर दिये। इस घटना की खबर मिलते ही कैंप में सोए अन्य साथी हमलावर को एक कमरे में बंद कर घायल को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले गए। बताया जा रहा है कि आरोपी रात को शराब के नशे में धुत था। इसी बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, मौके की ताक में दूसरे साथी ने आधी रात को विवाद का बदला लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश बढ़ाई ने बताया कि  इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।

घायल की हालत बेहद गंभीर, चल रहा उपचार एक निजी अस्पताल में

बीजीआर वही कंपनी है जो ओवर बर्डन हटाने का काम करती है पिछले दिनों कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन को लेकर हड़ताल किया था, इस मामले का पटाक्षेप समझौते के साथ हो गया। बताया जा रहा है कि घायल रोहित कैवर्त की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं आरोपी दिलीप कुमार साहू उड़ीसा का रहने वाला है। पुराने विवाद को लेकर उसने शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया है।