Loading...
अभी-अभी:

रायपुरः सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में विद्या मितान हड़ताल पर, कर रहे नियमितीकरण की मांग

image

Oct 9, 2019

हेमन्त शर्मा - सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में प्रदेशभर के विद्या मितान हड़ताल पर बैठ गए है। कांग्रेस ने सरकार में आने के बाद इन्हें नियमित करने का वादा किया था। पिछली भाजपा सरकार के समय इन्होंने नियमतिकरण की मांग को लेकर एक बड़ा आन्दोलन किया था। तब तत्कालीन पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल और तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने इनके मंच पर जाकर समर्थन किया था और भरोसा दिलाया था कि उनकी सरकार आने के बाद उनकी मांग पूरी कर दी जाएगी। लेकिन सरकार को नौ महीने बित जाने के बाद भी इनकी मांगे पूरी नहीं की गयी।

सरकार द्वारा मांगों को अनसुना करने पर नाराज

इधर हड़ताल पर बैठे विद्यामितानों का कहना है कि हमारी मांगों को सरकार अनसुना क्यों कर रही समझ से परे है। हमे नियमित करने का वादा तो उन्होंने हमारे मंच पर ही आकर किया था। हमारी मांग जायज है। जिस प्रकार कांग्रेस की सरकार ने अपने घोषणापत्र में यह वादा किया था कि विद्यमितानों को नियमित किया जाएगा। वह कर दे, हम अपने घर वापस लौट जाएंगे। आगे अपनी पीड़ा बताते हुए उन्होंने कहा कि चार साल में ऐसी जगहों पर जाकर हमने सेवा दी है जहां सरकारी अमला जा नहीं सकता। एक कलम लेकर हम उन इलाकों में शिक्षा का अलख जगा रहे हैं, जो शिक्षक शिक्षा के स्तर को उपा उठा रहे हैं। उन्ही की आज ऐसी स्थिति कर दी गयी है। हमे हड़ताल करने का शौक नहीं है लेकिन हमे मजबूर किया गया है।