Loading...
अभी-अभी:

महिला बाल विकास विभाग ने रेडी टू ईट बनाने वाली महिलाओं से किया अनुबंध समाप्त

image

Jul 28, 2018

रामेश्वर मरकाम : धमतरी में आगंनबाड़ियों के लिये रेडी टू ईट बनाने वाली जिले के करीब 40 महिला स्व सहायता समूहों को महिला बाल विकास विभाग ने कुछ महिने पहले रेडी टू ईट बनाने का अनुबंध समाप्त कर दिया था लेकिन इन समूहों पर शासन से मिलने वाली राशि कुछ महीनों का बकाया है ऐसे में स्व सहायता समूह की महिलाएं बकाया राशि के लिये दर दर भटक रही है।

दरअसल महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किशोरी बालिका 11 से 14 वर्ष एवं 14 से 18 वर्ष के लिए रेडी टू ईट पोषण आहार का निर्माण कर आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रदाय किया जा रहा है जिसके निर्माण में जिले के करीब 40 समूह से 500 सदस्य कार्य कर रहे थे लेकिन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रेडी टू ईट फूड संचालन का अनुबंध शासन ने खत्म कर दिया है।

लेकिन शासन की ओर से इन समूहो को कुछ महीने का राशि नही मिल पाया है। स्व सहायता समूह की महिलाओ की माने तो वे बाजार से उधारी में कच्चा माल खरीदकर रेडी टू ईट बनाते थे वही अब उनके समूह के पास कोई भी काम नही है और दुकानदारो का हजारो रूपयें मे बकाया है ऐसे में दुकानदार समूहों की महिलाओ से बकाया राशि देने के लिये तकादा कर रही है जिसके चलते स्व सहायता समूह की महिलाएं शासन प्रशासन से बकाया राशि जल्द देने की मांग कर रही है बहरहाल जिला प्रशासन बकाया राशि की भुगतान जल्द करने की बात कह रहे है।