Loading...
अभी-अभी:

महिला कांग्रेस ने महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के विरोध में निकाली महिला अधिकार पदयात्रा

image

Sep 23, 2018

रामेश्वर मरकाम - शनिवार को धमतरी में महिला कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई सहित महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के विरोध में महिला अधिकार पदयात्रा निकाली इस दौरान महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी शारदा राठौर सहित महिला कांग्रेस के दिग्गज नेत्री इस पदयात्रा में शामिल हुई महिला नेताओं का आरोप है कि मोदी सरकार के राज में महिलाओं का हक छीना जा रहा है दिनों दिन बढ़ती महंगाई से जहां महिलाओं को घर खर्च चलाने में दिक्कते हो रही है तो वही मोदी सरकार के रहते महिलाओं पर अत्याचार के मामले बढ़े है।

दरअसल प्रदेश महिला कांग्रेस व्दारा पूरे प्रदेश में पदयात्रा निकाली जा रही है जिसकी शुरूआत बिलासपुर से की गई है शनिवार को यह यात्रा छत्तीसगढ़ के धमतरी पहुंची जहां बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई वहीं सभा के दौरान महिला नेताओं केन्द्र सरकार और राज्य सरकार पर जमकर भड़ास निकाली महिला नेताओं का कहना है कि मौजूदा सरकार में महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नही करती।

देश में बालात्कार की घटनाएं बढ़ रही है और महिलाओं पर अत्याचार में भी इजाफा हुआ है प्रदेश महिला कांग्रेस की माने तो मौजूदा सरकार को इस बार महिलाएं ही उखाड़ फेंकेगी वहीं उनकी सरकार आने पर महिलाओं के लिए बेहतर कानून बनाने की बात कही।