May 5, 2019
अखिल मानिकपुरी- नगर पंचायत भटगांव के सफाई कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने नगर में साफ सफाई बंद कर दी है। जिसके चलते पूरे नगर में कचरे का अंबार लगा हुआ है।
कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें विगत चार माह से वेतन नहीं मिला है। जिसके चलते घर चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अधिकारियों को बार-बार शिकायत की गई है। उसके बावजूद भी किसी प्रकार का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों ने कहा, जब तक वेतन नहीं मिलेगी, तब तक नगर की सभी कार्य को बंद रखेंगे।
सफाई कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिला
नगर पंचायत अध्यक्ष टाईगर कुर्रे ने बताया कि यहां काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने की वजह से सभी कर्मचारियों ने कार्यालय के पास आकर काम काज बन्द करने की जानकारी दी। हमने कर्मचारियों को बहुत समझाया कि वे काम-काज बंद न करें मगर वे नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि पैसे के अभाव में अब घर चलाना मुश्किल हो गया है।