Loading...
अभी-अभी:

चक्रधर गौशाला में 116 वर्षों से हो रही गोपाष्टमी की पूजा अर्चना

image

Nov 5, 2019

भूपेंद्र सिंह : वैसे तो गोपाष्टमी का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाती है, मगर रायगढ़ के श्री चक्रधर गौशाला समिति के सदस्यों द्वारा विगत 116 वर्षों से गोपाष्टमी पर्व की खुशी में, गौ माता पूजा अर्चना का धार्मिक आयोजन किया जा रहा है।इस धार्मिक परंपरा के आयोजन में, बड़ी संख्या में शहर के श्रद्धालु गोपाष्टमी का पर्व को मनाया और गौ माता की सेवा कर दान पुण्य भी किया गया है।

सर्वप्रथम ब्रह्म मुहूर्त में गौशाला की सभी गौ माताओं को नहलाया गया। इसके पश्चात सुबह 6 बजे से गौ पूजन और हवन किया गया।सुबह से ही शहर के श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। वहीं शाम के समिति के सदस्यों ने गौसेवा, रक्षा के लिए विशेष गोष्ठी का आयोजन किया, इस आयोजन में समाजसेवी रामदास अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक रोशनलाल अग्रवाल, और शहर के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित थे।गोपाअष्टमी के दिन गौ माताओं की पूजा अर्चना कर चोकर, गुड़,हरी घास, और फल खिलाएं गए। अंत में श्री चक्रधर गौशाला में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।