Loading...
अभी-अभी:

झाबुआः भाजपा और कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कांतिलाल भूरिया ने मोदी के साथ स्थानीय सांसद गुमान डामोर पर भी साधा निशाना

image

Nov 5, 2019

मनीष गिरधानी - झाबुआ में कल पूरा दिन राजनीतिक आंदोलन के नाम रहा। कांग्रेस ने जहां झाबुआ में केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। वहीं भाजपा भी रैली के माध्यम से प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर मुखर दिखाई दी। कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक कांतिलाल भूरिया ने केंद्र सरकार पर मध्य प्रदेश से सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार प्रदेश सरकार को समय पर पैसा नहीं दे रही है। जिससे प्रदेश के लोग परेशान हैं। किसान की फसल बर्बादी और अन्य मुद्दों को लेकर जिस तरह की मदद प्रदेश सरकार मांग रही है, नरेंद्र मोदी उस प्रकार की मदद नहीं दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर प्रदेश सरकार की यह मांग नहीं मानी जाती है तो आने वाले समय में प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में काँग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। स्थानीय भाजपा सांसद को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सांसद को जिले की जनता की चिंता नहीं है। काँग्रेस द्वारा किए गए कामों का श्रेय ले रहे हैं।

भाजपा ने कमलनाथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर बिजली बिलों की होली जलाई

इधर भाजपा ने अपना आंदोलन राहु विधायक उषा ठाकुर के नेतृत्व में शुरू किया। जावरा से शुरू हुआ उनका आंदोलन नारेबाजी करते हुए झाबुआ के कलेक्टर परिसर में पहुंचा। जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजली बिलों की होली जलाई और प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर जमकर नारेबाजी की। भाजपा ने किसान की बर्बादी और उन्हें क्रज मापी के नाम पर धोखे में रखने का आरोप लगाते हुये कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।