Loading...
अभी-अभी:

कोरबाः मवेशी चरा रही महिला पर मधुमखियों के झुंड ने हमला कर किया गंभीर रूप से घायल

image

Sep 26, 2019

मनोज यादव - मवेशी चरा रही महिला पर मधुमखियों के झुंड ने हमला कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया। महिला जैसे तैसे जान बचा कर घर पहुची। तब परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया। जहाँ उपचार जारी है।

मधुमखियों के छत्ता पर किसी पक्षी ने चोंच मार दी थी

जिला अस्पताल में दर्द से कहराती ये 55 वर्षीया श्याम बाई बालको क्षेत्र के बेंदरकोना निवासी है। श्याम बाई घर का काम करने के बाद रोज खाली समय मे रोज मवेशी चराने गांव के पास मैदान में जाया करती थी। गुरुवार लगभग 10 बजे वो मवेशियों को लेकर पहुंची तो उन पर मधुमखियों के झुंड ने हमला कर दिया। महिला चीख पुकार करती रही, लेकिन उसकी आवाज किसी के कानों तक नहीं पहुंची। जान बचाने के लिए पहले तो गड्ढे में भरे पानी में डुबकी लगानी चाही, लेकिन पानी कम था। फिर उसने अपनी साड़ी को निकाल कर पूरा शरीर को ढक लिया। मधुमखियों का झुंड उसके बाद भी पीछा नहीं छोड़ा और उसे घर तक दौड़ाते ले गयी। श्याम बाई जैसे तैसे घर पहुंची। उसकी हालत देख उसे तत्काल परिजन निजी वाहन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। श्याम बाई की माने तो मवेशी चराते समय पेड़ पर मधुमखियों के छत्ता पर किसी पक्षी ने चोंच मार दी थी, जिससे मधुमखियों का झुंड ने उस पर हमला कर दिया। फिलहाल श्याम बाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उपचार शुरू होने के बाद उसकी हालत में सुधार आने लगे है।