Loading...
अभी-अभी:

बेमेतरा में संजीवनी एंबुलेंस सेवा का हाल बेहाल, जिले में कुल 7 संजीवनी एंबुलेंस..

image

Dec 9, 2019

दिलीप साहू : जिले में संजीवनी एंबुलेंस की सेवा का हाल बेहाल है। जिले में कुल 7 संजीवनी एंबुलेंस है जिनमें से 4 खराब है 3 एम्बुलेंस के भरोसे पूरा जिला है। हालात यह है कि लोगों को इमरजेंसी में अस्पताल पहुंचाने वाले वाहन ही बीमार पड़े हैं। बता दें कि जिला अस्पताल,04 समुदायिक केंद्र 121 उप स्वास्थ्य केंद्र 21 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के मरीजों को भर्ती कराने और रिपेयर करने के लिए मात्र तीन एंबुलेंस हैं जो दिन भर जिले की परिक्रमा कर रहे हैं 10 साल पहले शुरू की गई यह योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल एवं गंभीर मरीजों को अस्पताल लाने संजीवनी एंबुलेंस का उपयोग किया जाता है।

चार एंबुलेंस खराब हो जाने के कारण कई बार मरीजों को गंभीर हालात में संजीवनी की सेवा नहीं मिल पाती कई मर्तबा घंटों इंतजार की नौबत आ जाती है। मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में कुल 7 संजीवनी एंबुलेंस हैं जिसमें चार खराब हैं। तीन से सेवा ली जा रही है एवं समय-समय पर 102 महतारी एक्सप्रेस की भी सेवा ली जाती है शासन को एंबुलेंस खराब की जानकारी दे दी गई है।