Loading...
अभी-अभी:

भाजपा ने लगातार किसानों से 15 साल धोखा किया है : कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे

image

Dec 11, 2019

चंद्र​कांत देवांगन : कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे आज दुर्ग पहुंचे जहां वे पुलगांव स्थित एक निजी होटल में कामधेनु विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित पोल्ट्री एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस आयोजन में भाग लेने देश-विदेश समेत राज्य भर के पोल्ट्री उद्योग से जुड़े हुए लोग हुए यह सेमिनार 3 दिनों तक चलेगा जिसमे प्रदेश में पोल्ट्री की संभवना पर मंथन कर उसमे नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज कांफ्रेंस में शामिल होकर पोल्ट्री के उद्योग को बढ़ावा देने से सम्बंधित उद्बोधन सुनकर अच्छा लगा। 

हार्टिकल्चर विश्व विद्यालय खोलने की भी कही बात
कृषि आधारित इस उद्योग के संबंध में आगे बहुत संभावनाएं है जिसे प्रदेश में बढ़ावा देने के लिए काम किया जाएगा। वही उन्होंने भविष्य मे प्रदेश में हार्टिकल्चर विश्व विद्यालय खोलने की भी बात कही जिस पर सरकार विचार कर रही है। प्रदेश में धान खरीदी के मुद्दे पर भाजपा द्वारा लगातार सरकार पर हमला किया जा रहा है जिसका पलटवार करते हुए कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि भजपा को किसानों के बारे में बोलने का नैतिक हक ही नहीं है उन्होंने लगातार 15 सालों में किसानों से धोखा किया है। बोनस , समर्थन मूल्य से लेकर तमाम मुद्दे जो उन्होंने किसानों को छला है इतने धोखा देने वालो को किसानों के बारे में बोलने का हक़ गवां चुके है। वही अब जब राज्य सरकार 2500 रुपये में धान खरीदी कर रही है तो वे खरीदी केंद्रों में जाकर हुल्लड़ कर रहे है किसान उनके साथ नही है। 

भाजपा पर लगे आरोप
भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वो 2500 रुपये में धान ख़रीदी के समर्थन में है या नहीं। वहीं उनकी केंद्र सरकार विभिन्न राज्यों से धान खरीद रही है पर छत्तीसगढ़ से क्यों भेदभाव कर रही है। केंद्र सरकार छग से बिजली, कोयला, सीमेंट खरीदने को तैयार है पर चावल खरीदने के नाम पर केंद्र सरकार अड़ंगे लगा रही है। छग की सरकार अपने संसाधनों से अपने पैसों से किसान का धान खरीदने को तैयार है तो भाजपा के पेट में क्यों दर्द हो रहा है। प्रदेश में भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि वो किसानों के साथ है या केंद्र की किसान विरोधी नीतियों का साथ देने दे रही है।