Jun 3, 2020
शिवम मिश्रा : बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को तीसरी बार जारी किए गए नोटिस मामले में सूबे के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि, संबित पात्रा के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने हमारे नेताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि राजनीतिक दल के नेताओं को भाषा संयमित रखनी चाहिए। उन्हें आचरण में रहना चाहिए, सिर्फ अपने दल के नेता को सर्वोपरि ना मानें, सभी नेता अपने-अपने दलों में सर्वोपरि होते हैं। उन्हें सभी का सम्मान करना चाहिए। अगर हम दूसरों का सम्मान करेंगे, तभी कोई हमारा सम्मान करेगा। संबित पात्रा ने अपमानजनक टिप्पणी की है, उसके लिए नोटिस दिया गया है उनके उपर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।