Loading...
अभी-अभी:

छत्तीसगढ़ में फर्जी मतदान करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा

image

Apr 23, 2019

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ लोकसभा के खरसिया विधान सभा के किरोड़ीमल नगर में फर्जी मतदान करते एक व्यक्ति को पकड़ा गया। फर्जी मतदान करते पकड़े जाने के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 
कोतरा रोड पुलिस थाने लाकर पूछताछ कर 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कोतरा रोड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के अंतर्गत एक फर्जी वोटर पाया गया है। जो वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचा था। सूचना के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पार्षद के कहने पर डाला वोट
रायगढ़ लोकसभा के अंतर्गत खरसिया विधानसभा के किरोड़ीमल नगर वार्ड नंबर 1 पार्षद सिद्धु कुमार शाह के मकान में किराएदार है, जो कि जिंदल में लेबर कार्य करता है। पकड़े गए व्यक्ति का कहना है पार्षद के कहने पर भाजपा को वोट डालने के लिए गया था। मिली जानकारी के अनुसार मामला बूथ क्रमांक 178 कोकडीतराई किरोड़ीमल नगर का है। 

व्यक्ति ने किया फर्जी मतदान 
फर्जी मतदान करने वाले व्यक्ति का नाम संतोष कुमार टण्डन पिता बड़खुराम टंडन उम्र 36 वर्ष भाजपा के लिए फर्जी मतदान करने पहुँचा था। फर्जी मतदान करने पर मतदान केंद्र पर पकड़ा गया, जिसके बाद कोतरा रोड थाने की पुलिस को सूचना दी गई है। फिलहाल आरोपी को थाने में रखा गया है और आगे की कार्यवाही चल रही है।