Loading...
अभी-अभी:

बाल दुर्व्यापार पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, छात्र छात्राओं ने भारी संख्या में की शिरकत

image

Sep 25, 2019

शेखआलम : पारस स्वयंसेवी संस्था रायगढ़ के बैनर तले धरमजयगढ़ के ग्राम खम्हार में गरिमामय माहौल में बाल दुर्व्यापार विषय पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीण महिला पुरुष एवं छात्र छात्राओं ने भारी संख्या में शिरकत की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य...
कार्यक्रम के शुरुवात में दिल्ली से आये कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओम प्रकाश डायरेक्टर कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन एवं विशिष्ट अतिथियों ने बताया। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य सरकार के साथ मिलकर ग्रामीण जनता में बाल अधिकारों, मानव तस्करी, बाल अपराध के प्रति जागरूकता लाना और एक सुन्दर समाज का निर्माण करना है। 

परिचर्चा के माध्यम से समाधान 
बताया गया कि इस महत्वपूर्ण अभियान के तहत 200 जिलों को चयनित कर जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों, समाज सिविल सोसायटी, पीड़ित पक्ष,राजनीतिक लीडर को साथ लेकर इस विषय पर खुलकर चर्चा परिचर्चा के माध्यम से समाधान करना है। खासकर चिल्ड्रेन ट्रेफिकिंग पर रोक लगाने संस्था का मुख्य उद्देश्य है। संस्था को 2014 में बाल अधिकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सरकार ने नोबल पुरूस्कार से नवाज़ा है।

जशपुर जिले से 50 हज़ार लड़कियां लापता
उन्होंने कहा पूरे देश में हर वर्ष लगभग 1 लाख 11 हज़ार 459 बच्चे मानव तश्करी के शिकार होते हैं। पुलिस थानों से संग्रहित जानकारी अनुसार 2014-15 की तुलना में 2015 -16 में इस घृणित अपराध में 131 % की वृद्धि हुई हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के अकेले जशपुर जिले से लगभग 50 हज़ार लड़कियां लापता हैं जो भारी चिंतन का विषय है। यहाँ बताना लाज़िमी हैं की जो बच्चे गायब हो रहे हैं वो स्कूल से बाहर के बच्चे हैं। सरकार से मांग हैं कि 18 साल उम्र तक सभी लड़कियों के लिए शिक्षा निःशुल्क किया जाए। जागरूकता अभियान के माध्यम से अच्छे कानून लाना है, साथ ही कानून बेहतर तरीके से लागू हो इसके लिए सरकार, समाज, ग्राम पंचायत, पीड़ित परिवार और मीडिया को साथ मिलकर कार्य करने की ज़रूरत है।