Loading...
अभी-अभी:

सीएम रमन सिंह ने कोरबा जिले में फूंका चुनावी बिगुल, जनसमू​ह को किया संबोधित

image

Oct 31, 2018

धीरज दुबे : मंगलवार को सूबे के मुखिया रमन सिंह ने कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र में आमसभा लेकर जिले में चुनावी बिगुल फूंक दिया।  डॉ. रमन सिंह ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के रजगामार में हज़ारों की तादाद में उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया और  भाजपा प्रत्याशी ननकीराम कंवर को जिताने की अपील करते सुबे के मुखिया ने कहा रामपुर क्षेत्र कि जनता को ऐसे विकास पुरुष को जिताने की जरूरत है जो रमन सिंह के साथ विकास को आगे बढ़ाने में जुड़कर काम करें। साइकिल के दोनों पहिया एक जैसे होंगे तभी विकास होगा। साइकल का एक पहिया कार का और दूसरा पहिया सायकल का ही रहे तो तालमेल गड़बड़ा जाता है। रामपुर क्षेत्र में कांग्रेस के विधायक हैं जिसकी वजह से विकास कि रफ्तार कम हो गया है। 

इसलिए भाजपा प्रत्याशी ननकीराम को जिताना है ताकि दोनों पहिए एक जैसे हो और विकास की गति बढ़ सके। सुबे के मुखिया ने क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ननकीराम कंवर की तारीफ करते कहा कि रामपुर की पहचान बताते ही ननकीराम का नाम जेहन में घुल जाता है ननकीराम हमारे पुराना नेता है जो छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के विकास के लिए संघर्षरत रहे हैं। सभा को संबोधित करते हुए डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसा और कहा कि कांग्रेस हमेशा से गरीबी हटाओ-गरीबी हटाओ का नारा देती रही। जिंदगी भर गरीबी हटाओ का नारा देने वाली पार्टी 60 सालों में भी गरीबों के विकास के लिए कुछ नहीं कर पाई जो हमने महज 15 सालों में किया। 

रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी एवं पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने भी सभा को संबोधित किया और कहा कि रमन सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश की जनता का सामूहिक विकास तो किया ही साथ ही व्यक्तिगत विकास में भी कहीं पीछे नहीं रहा।सार्वजनिक वितरण प्रणाली की तारीफ करते पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि इंग्लैंड से लोग पीडीएस की व्यवस्था को देखने आते हैं। ननकीराम ने कहा कि पंडित दीनदयाल को हमने नहीं देखा है लेकिन उनके नाम से चल रही अंत्योदय दीनदयाल योजना अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंच रहा है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों की अंतिम छोर मैं रह रहे ग्रामीणों के विकास के लिए भी कार्य कर रही है।