Loading...
अभी-अभी:

कांग्रेस की राजनीति बदलापुर की राजनीति है : रमन सिंह

image

May 24, 2019

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद देशभर में बीजेपी के भीतर उत्साह का माहौल है। छत्तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह ने स्वराज एक्सप्रेस से खास बातचीत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सूबे के सीएम भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये पूरा चमत्कार इस देश ने देखा है, अकेले और अकेले जिस नाम को बदनाम करने की साजिश की गई थी। नरेन्द्र मोदी के नाम से उनके काम से पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण सभी जगह एक कीर्तिमान स्थापित हो रहा है। तीन सौ साढ़े तीन सौ से ऊपर लेकर एनडीए की सरकार बन रही है। बीजेपी 300 पार कर जाएगी। ये जनादेश जो मिला है यह निश्चित रुप से 5 साल के कठिन परिश्रम से मिला है मेहनत को मिला है, तपस्या को मिला है, गरीबों की लिए बनाई गई योजनाओं को मिला है। आम आदमी के जीवन में परिवर्तन कैसे लाया जा सकता है, 55 साल और 5 साल की तुलना हम एक साथ कर सकते हैं। ये अमित शाह का कठिन परिश्रम और नरेन्द्र मोदी की टीम ने जो काम किया है। डाक्टर रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दिख रही हार का ठीकरा रमन सिंह ने सीएम भूपेश बघेल पर फोड़ा है और इसे बदलापुर की राजनीति का परिणाम बताया है।

छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को करारा तमाचा मार है..
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मै कहना चाहूंगा कि 11 में 11 सीट का दावा करने वाले यहां के मुख्यमंत्री यहां के 11 के 11 सीट जीतने की बात करने वाले पांच महीने में छत्तीसगढ़ की जनता ने उसके गाल में करारा तमाचा मारा है। क्योंकि जो असफलता हुई है, जिस प्रकार छत्तीसगढ़ की जनता ने पांच महीने का कुशासन देखा है। यूपी में गठबंधन पर भी रमन ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित गठबंधन की नजर आ रही हार पर रमन सिंह ने राहुल गांधी को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में जिसने जिसने समझौता किया, राहुल का लुटिया तो डूबा ही है। राहुल को देश ने कैसे सिरे से रिजेक्ट किया है आप उत्तरप्रदेश में देखेंगे अपन तो डूबे सनम साथ में और पार्टी को ले डूबे।

कांग्रेस की हुई हार
चंद्र बाबू नायडू की क्या हालत हुई है आंध्र में ये देखिये आप, उत्तर प्रदेश में देखिये जहां जहां समझौता किया है वहां-वहां अन्य पार्टियों को नुकसान हुआ है। राहुल गांधी को देश ने टोटली रिजेक्ट किया है। उत्तर प्रदेश में तो एक सिरे से रिजेक्ट किया है और मुझे लगता है कांग्रेस को इससे सबक लेना चाहिए। विपक्ष द्वारा ईवीएम को लेकर चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाने को लेकर रमन सिंह ने कहा अब हार नजदीक दिख रहा है। पराजय दिख रहा है, पराजय का आरोप किस पर लगाया जाए। अंत में उनको दिखता है एक निजी उद्योग। ईवीएम का आरोप यदि लगाना था तो छग में राजस्थान, मध्यप्रदेश में जब कांग्रेस के पक्ष में तीन महीने पहले ही चुनाव हुए उस समय ईवीएम बहुत अच्छा था वोटिंग पीरियेड अच्छा था। जब कांग्रेस  का देश में सफाया हो रहा है तो उनको पीड़ा हो रही है तकलीफ हो रही है, मशीन को गाली मत दीजिये योजनाओं को ठीक कीजिये, जनता के बीच जाईये। कागजी कार्रवाई करने से, नारेबाजी कराने से कुछ नहीं होता।

राहुल गांधी ने लगातार नरेंद्र मोदी को अपमानित किया
नरेन्द्र मोदी को अपमानित लगातार देश की सभाओं में राहुल गांधी ने किया। देश की जनता ने उस नारे को रिजेक्ट करते हुए नरेन्द्र मोदी के ऊपर विश्वास प्रकट किया और इतने भद्दे और गंदे कमेंट करने वाले नेताओं को सबक सिखाया कि गरिमा की राजनीति होनी चाहिए, मर्यादा की राजनीति होनी चाहिए। प्रधानमंत्री के ऊपर क्या बोलना है यह तय होना चाहिए।