Loading...
अभी-अभी:

विधानसभा में प्रदेश सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी कांग्रेस

image

Jul 6, 2019

वैभव शिव पांडेय : छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस विधानसभा में प्रदेश सरकार के खिलाफ आगामी मानसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस सुप्रीमो अजीत जोगी ने एक प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी है।  उन्होंने कहा, कि आगामी मानसून सत्र को लेकर विपक्ष ने अपनी रणनीतियां बना ली है। विधानसभा सत्र को लेकर हम तैयार हैं।

15 साल से प्रदेश का हुआ नुकसान
जोगी ने कहा, कि कांग्रेस के 6 महीने के कार्यकाल में भाजपा के 15 साल से ज्यादा प्रदेश का नुकसान हुआ है। इसीलिए हम रूल 143 के तहत भाजपा की मदद से कांग्रेस सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे। अविश्वास प्रस्ताव के लिए कुल सदस्यों की संख्या के 10 प्रतिशत होना चाहिए। चूँकि जेसीसीजे और बसपा के सदस्यों की संख्या मिलाकर संख्या 7 है, लिहाजा जोगी उन्होंने भाजपा से मदद मांगी है।

सरकार को घेरने के लिए उठेगा शराबबंदी का मुद्दा 
जोगी ने कहा, कि अगर भाजपा साथ नहीं देगी तो समझेंगे वो सरकार के साथ हैं। जोगी ने कहा कि कांग्रेस सरकार का खदानों, पानी पर नियंत्रण नहीं है। छत्तीसगढ़ के नदियों को बांधने का काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी मानसून सत्र में सरकार को घेरने के लिए शराबबंदी का मुद्दा भी होगा। जोगी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने में लगी है।