Loading...
अभी-अभी:

डिफॉल्टर किसानों को मिला कांग्रेस की कर्जमाफी का फायदा, जानिए पूरी खबर

image

Dec 5, 2019

आशुतोष तिवारी : कांग्रेस ने सत्ता संभालने के बाद किसानों का कर्ज माफ कर दिया था। इसका फायदा डिफाल्टर किसानों को हुआ है और बैंक से कर्जा लेकर खेती करने वाले बस्तर संभाग में किसानों की संख्या 11 हजार 601 है। 

जिला सहकारी बैंक के अधिकारी आरबी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बस्तर संभाग में किसानों का 263 करोड़ रुपये का लोन माफ किया गया है। किसानों में कुछ ऐसे किसान हैं जिन्होंने भूमि सहकारी बैंक से कर्ज लिया था। जिसके बाद भूमि सहकारी बैंक को जिला सहकारी मर्यादित बैंक में मर्ज कर दिया गया और इन किसानों से कर्ज वसूलने का जिम्मा सहकारी बैंक सौंप दिया गया है। हालांकि अधिकारी ने कर्ज वसूलने वाले किसानों को डिफाल्टर की श्रेणी नहीं दी है लेकिन उनका कहना है कि संभाग के सभी  11 हज़ार किसानों को 15 मार्च तक अपना लोन जमा करने को निर्देशित किया गया है।

गौरतलब है कि कर्ज लेने वाले किसानों में सबसे ज्यादा संख्या कांकेर जिले की है। वही  बस्तर जिले में 1800 किसानों ने 10 करोड़ रुपये का लोन लिया है। फिलहाल अधिकारी कर्ज दिए सभी किसानों से वसूली कर लेने की बात कह रही है।