Loading...
अभी-अभी:

धान खरीदी केंद्रों में दिखा बारिश का असर, किसानों को उपज बेचने में हो रही परेशानी

image

Jan 11, 2020

मनोज मिश्रेकर : मौसम में आए बदलाव और बारिश के चलते राजनांदगांव जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में रखें किसानों की उपज धान में नमी बनी हुई है। जिससे धान अंकुरित होने का खतरा बना हुआ है हालांकि धान उपार्जन केंद्रों में धान को बारिश से बचाने के लिए कैंप कवर से ढका हुआ है 

बता दें कि, राजनांदगांव जिले में बीते एक सप्ताह से मौसम में आए बदलाव और बारिश ने जहां ठुठरन बढ़ा दी है लोग ठंड से बचने के लिए अलाव सहित गर्म कपड़े का सहारा लिये हुए है। वहीं बदले मौसम और बारिश का असर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केंद्रों में भी देखने को मिल रहा है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केंद्रों में रखें धान में नमी बनी हुई है। जिससे धान में अंकुरित होने का खतरा बना हुआ है। इसी तरह बीते सप्ताह से रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते धान खरीदी भी प्रभावित हुई है। बारिश के चलते कई कई दिन धान खरीदी बंद रहे हैं। जिससे किसानों को अपनी उपज को बेचने में परेशानियों का सामना करना पड़ा है।