Loading...
अभी-अभी:

धान खरीदी को लेकर किसानों ने काटा बवाल, प्रशासन की समझाईश के बावजूद अपनी मांगों पर अड़े रहे किसान

image

Dec 10, 2019

रोहित कश्यप : धान खरीदी को लेकर किसानों का बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है जिले के लोरमी में किसानों ने कल धान खरीदी की नीति के विरुद्ध में जमकर प्रदर्शन किया तो आज जिले के फास्टरपुर थाना क्षेत्र के सबसे बड़े धान खरीदी केंद्र के किसानों का गुस्सा भी फूट पड़ा। सैकड़ो किसान कवर्धा मुंगेली मुख्यमार्ग पर पिछले दो घण्टे से चक्काजाम कर जमकर प्रदर्शन कर रहे है। प्रदर्शनकारी किसान और यहाँ के समिति के सदस्यों के द्वारा  राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की जा रही है। 

वास्तविक रकबे के हिसाब से धान नहीं बेच पा रहे किसान
किसानों का आरोप है कि सिंगापुर उपार्जन केंद्र में एक दिन में 1900 बोरी से ज्यादा धान की खरीदी एक दिन में नहीं की जा रही है जबकि इस केंद्र में 1200 किसान पंजीकृत है। ऐसे में डेढ़ माह के भीतर सभी किसानों की धान की खरीदी हो पाना संभव नही है। किसानों का यह भी आरोप है कि कई नए किसानों का पंजीयन आवेदन देने के बाद भी नहीं किया गया है तो वही अधिकतर किसानों के पंजीकृत रकबे में भी कटौती की गई है जिसके चलते वो लोग वास्तविक रकबे के हिसाब से धान नहीं बेच पा रहे है। 

अपनी मांगो पर अड़े किसान
इधर किसानों के द्वारा चक्काजाम की ख़बर मिलते ही प्रशासन एवं पुलिस में हड़कंप मचा हुआ। मौके पर पहुंचे पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा लगातार किसानों को समझाइश दी जा रही है मगर आक्रोशित किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए है और मांगो को अनसुना किये जाने पर कल से इस समिति केंद्र में धान खरीदी बन्द करने की चेतावनी दे रहे है। इधर जिले के सहकारी समिति के सहायक पंजीयक यू के कौशिक एक दिन में एक समिति केंद्र से सिर्फ 1900 बोरी धान खरीदी किये जाने जैसे किसी भी आदेश से इंकार कर रहे है।